Tuesday, November 3, 2026
English edition Join Group Now
Chhattisgarh Lens

India

विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन की संवेदनशील पहल, फंसे लोगों को कराया भोजन

September 27, 2026 Source: Chhattisgarh-Lens

Join Now
विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन की संवेदनशील पहल, फंसे लोगों को कराया भोजन
विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन की संवेदनशील पहल, फंसे लोगों को कराया भोजन
विपरीत परिस्थितियों में प्रशासन की संवेदनशील पहल, फंसे लोगों को कराया भोजन
बीजापुर, 27 सितंबर 2026/ भैरमगढ़ के समीप नेलसनार क्षेत्र में बाढ़ के कारण नेशनल हाईवे के अवरुद्ध होने से आवागमन प्रभावित हुआ। इस दौरान मार्ग में फंसे यात्रियों को जिला प्रशासन की ओर से भोजन उपलब्ध कराया गया। बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 26 सितंबर को दिन के समय करीब 150 लोगों तथा रात्रि में लगभग 70 मुसाफिरों को भोजन कराया गया। विपरीत परिस्थितियों में जिला प्रशासन की इस मानवीय पहल से रास्ते में फंसे लोगों को राहत मिली। कलेक्टर श्री विश्वदीप के मार्गदर्शन में संबंधित क्षेत्रों के एसडीएम, तहसीलदार सहित मैदानी अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासनिक एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता के साथ संचालित किया जा रहा है तथा आवश्यकता के अनुसार प्रभावित एवं फंसे लोगों तक सहायता पहुंचाई जा रही है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि बाढ़ प्रभावित मार्गों पर अनावश्यक आवागमन से बचें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।